भारत की प्रथम “खेलो इंडिया” कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के करकमलो द्वारा !
Inauguration of India’s first “Khelo India” program by Prime Minister Shri Narendra Modi.
समाज विकास संवाद!
न्यू दिल्ली ,
राजधानी दिल्ली में प्रथम ‘खेलो इंडिया’ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा!
31 जनवरी, 2018 को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में स्कूली खेलों के प्रथम
‘खेलो इंडिया’ प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ होगा !
“खेल के द्वारा युवा विकास” के निति पर अंकित ‘खेलो इंडिया’ कार्यक्रम का उद्देश्य
जमीनी स्तर पर खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करना है। इसके लिए देश में खेले जाने वाले
सभी खेलों के लिए एक मजबूत संरचना का निर्माण किया जाएगा ताकि भारत खेलों में
एक अग्रणी राष्ट्र के रूप में स्थापित हो सके। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन को
ध्यान में रखते हुए ‘खेलो इंडिया’ स्कूलों में युवा खेल प्रतिभाओं की पहचान करेगा और
उन्हें भविष्य के चैम्पियन के रूप में विकसित करने में सहायता प्रदान करेगा ।
एक उच्च स्तरीय समिति युवा खेल प्रतिभाओं की पहचान करेगी और उन्हें आठ सालों तक
पांच लाख रुपये प्रतिवर्ष की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।
‘खेलो इंडिया’ का आयोजन 31 जनवरी से 8 फरवरी, 2018 तक नई दिल्ली में किया जाएगा।
‘खेलो इंडिया’ का आयोजन 31 जनवरी से 8 फरवरी, 2018 तक नई दिल्ली में किया जाएगा।
17 वर्ष से कम उम्र के युवाओं को निम्न 16 खेलों के लिए आमंत्रित किया गया है- तीरंदाजी,
एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, मुक्केबाजी, फुटबॉल, जिमनास्टिक्स, हॉकी, जूडो, कबड्डी,
खो-खो, निशानेबाजी, तैराकी, वॉलीबॉल, भारोत्तोलन, कुश्ती।
इस आयोजन से भारत की युवा खेल प्रतिभाएं उभरकर सामने आएंगी और
इससे देश की खेल शक्ति का भी पता चलेगा।
‘खेलो इंडिया’ स्कूली खेलों में 199 स्वर्ण पदक, 199 रजत पदक और 275 कॉस्य पदक
दिए जाएंगे। 17 वर्ष से कम आयु के देश की बेहतरीन खेल प्रतिभाएं इस आयोजन में हिस्सा लेंगी।
भारत में इस तरह के कार्यक्रम का अत्यधिक आबश्यकता थी ,
इसीको मद्दे नज़र राखते हुए एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आग्रह से खेल राज्यमंत्री
श्री राज्यवर्धन सिंह राठोड के नेतृत्व में केंद्रीय खेल मंत्रालय इस
भब्य प्रतियोगिता का आयोजन किया है !
…
भारत, खेलो_इंडिया कार्यक्रम, प्रधानमंत्री_नरेन्द्र_ मोदी, #समाज_विकास, #क्रीड़ा_खेल, #तरुनोदय,
#समाज_विकास_संवाद, #समाज_का_विकास, Samaj, Samaj vikas, Samaj Samvad, vikas,
Vikas Samvad, Samvad, समाज, समाज विकास, समाज संवाद, विकास, विकास संवाद, संवाद,
Amazing Amazon News, Samaj Vikas Samvad, New India News, Samaj Ka Vikas,
Amazon Prime News, व्यापार संवाद, आयुर्वेद संवाद, गैजेट्स संवाद, समाज विकास संवाद